रुधौली में आजाद समाज पार्टी के नेता डॉ. मोहम्मद आकिब ने तेज किया जनसंपर्क, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जनपद के रुधौली विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं भावी प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद आकिब ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार भ्रमण कर वे लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दे रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान डॉ. आकिब न केवल राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में भी बराबर की भागीदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में वे ग्राम विशुनपुरा पहुंचे, जहां हाल ही में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौलाना अली हुसैन और उनकी पत्नी के इंतिकाल की दुखद सूचना पर उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। डॉ. मोहम्मद आकिब ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि मरहूमीन की मग़फ़िरत फरमाए, उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता करे और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सब्र और हिम्मत प्रदान करे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। क्षेत्र में डॉ. आकिब की सक्रियता और लोगों के बीच लगातार मौजूदगी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से वे आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश कर रहे हैं।




