गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नारी शक्ति वंदन विधेयक के समर्थन में महिलाओं ने चौखड़ा में निकली जन आक्रोश पदयात्रा

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को पारित नहीं होने देने के विरोध में सोमवार को भनवापुर मंडल के चौखड़ा में महिलाओं ने जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।महिला समाजसेवी कृष्णा देवी के नेतृत्व में ललिता इंटर कालेज चौखड़ा से पंचायत भवन तक पैदल यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात ललिता इंटर कालेज परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक गणेश विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन ब्लाक प्रमुख संघ अध्यक्ष लवकुश ओझा ने किया। सभा के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों के साथ हो रहे अन्याय और राजनीतिक दलों द्वारा उनके अधिकारों के हनन के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाई।मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें अपने अधिकारों का पूरा बोध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए ऐसे निर्णय लेंगी, जो उनके सम्मान और अधिकारों को सशक्त बनाएंगे। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर इस विधेयक को सफल बनाने की अपील की।इस अवसर पर अशोक अग्रहरि, मनोज मौर्या, चंद्रलेखा देवी, सावित्री देवी, सीमा कुमारी, अनीता, चंद्र रेखा देवी, संजू गुप्ता, दुर्गावती गौतम, बदामा देवी, कलावती, ज्ञानमती, सीमा गुप्ता, चंद्रिका मौर्य, राममूरत यादव, लालमन यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!