एसपीपीजी कॉलेज में 150 के अन्तर्गत क्विज, एकता मार्च पदयात्रा एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ष्ैंतकंत/150ष् कार्यक्रम श्रृंखला के अन्तर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन अत्यन्त उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्विज प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 103 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार प्रथम स्थान-अर्चिता (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान (संयुक्त)-संजय (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर), प्रीतम (बी0एड0 प्रथम वर्ष), सूर्या द्विवेदी (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर), शिवानी अग्रहरी (बी0ए0 पंचम सेमेस्टर), कल्पना मिश्रा (बी0एड0 प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान (संयुक्त)-प्रियंका (बीएससी तृतीय सेमेस्टर), महेश शर्मा (बी0ए0 पंचम सेमेस्टर), रूपेश कुमार यादव (बी0एड0 प्रथम वर्ष), स्वेता चौरसिया (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर), स्वेता मिश्रा (बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर), बिल्कलिंटन मिश्रा (बी0एड0 प्रथम वर्ष), लक्ष्मी विश्वकर्मा (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर), सलोनी शर्मा (बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर) रहें। इसके पश्चात महाविद्यालय परिवार द्वारा ष्एकता मार्च पदयात्राष् का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने ष्वीर सपूतों अमर रहेंष् जैसे ओजस्वी नारों के साथ महाविद्यालय से गड़ाकुल तक पदयात्रा की। यह मार्च राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश लेकर निकला। कार्यक्रम की अगली कड़ी में महाविद्यालय के लोअर हॉल में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरान्त संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की एकता के शिल्पकार थे। उन्होंने रियासतों के एकीकरण में जो अद्वितीय भूमिका निभाई, वह भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। आज के युवाओं को उनके विचारों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ए0के0 सिंह ने अत्यन्त कुशलता से किया। कार्यक्रम में डॉ0 राम किशोर सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह (मीडिया प्रभारी), डॉ0 अजय सिंह, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, शशि शेखर, डॉ0 प्रवीण कुमार, इन्द्रदेव वर्मा, रत्नेश सोनी, अश्विनी सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रबल करने वाला सिद्ध हुआ।




