गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भगौतापुर जाने वाली लिंक रोड का निर्माण हुआ शुरू

बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र के सुदामापुर-हरैया नानकार मार्ग से निकलकर वाया मदरहना लाला, तेजगढ़ होते हुए भगौतापुर गांव को जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लम्बी लिंक रोड का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी और जगह-जगह टूटने से गिट्टियां उखाड़ कर बिखर गई थीं। जिसको लेकर राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर छपते ही विभाग ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य शुरु करवा दिया। इससे अब राहगीरों को आवागमन करने में सुगमता होगी। साथ ही सड़क पर गिरकर जख्मी होने का डर नहीं रहेगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है। क्षेत्र के राम लौटान, सूर्य नारायण यादव, गंगाराम, राम सुमेर, सीता राम, राम ललित ने खुशी जाहिर की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!