उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
समरसता दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती

नौगढ़/सिद्धार्थ नगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर वार्ड गांधीनगर में स्थित अम्बेडकर-पार्क में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव एवं विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही द्वारा डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा-पर-पुष्प-अर्पित कर शत शत नमन किया गया ।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, सभासद धनंजय सहाय सभासद,संदीप चंद्रिका गौतम , पट्टू राम आज़ाद जी, फिरोज सिद्दीकी जय प्रकाश मिश्रा, संजय कुमार राव, रोशन लाल, अरुण कुमार, महेश कुमार एवं समस्त सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।




