कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है – जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद

सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अनिल सिंह अन्नू ने किया। बैठक में जनपद में प्रारम्भ हुए एस0आई0आर0 कार्य की निगरानी के लिए जनपद के सभी बूथों पर अतिशीघ्र बी0एल0ए0 (बूथ लेवल एजेन्ट) नियुक्त करने एवं बूथ कमेटियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक बूथ पर बी0एल0ए0 की नियुक्ति और बूथ कमेटियों के गठन से संगठन की जड़ों को और मज़बूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी टीम भावना से कार्य करें, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। काजी सुहेल ने उपस्थित कांग्रेस जनों का आवाहन करते हुए कहा कि कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी करें और अपने बूथ पर सभी मतदाताओं का नाम शामिल करायें और बोगस वोटों को मतदाता सूची से हटवाएं। इस अवसर पर सादिक अहमद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, अनिल सिंह अन्नू, रियाजउद्दीन राईनी, जाकिर हुसैन, होरी लाल श्रीवास्तव, श्रीमती रुखमीना, डॉ0 प्रमोद कुमार, सुदामा प्रसाद, अकरम अली, शौकत अली, देवेन्द्र कुमार राव, नियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहें।



