उत्तर प्रदेशबहराइच
आमने सामने मोटरसाइकिल की टक्कर में बुजुर्ग हुआ घायल

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरखुरद्वारापुर चौराहे पर मंगलवार की सुबह करीब 9रू00 बजे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे एक कपड़ा व्यापारी बिक्की गाड़ी सवार बुजुर्ग व्यक्ति मोहर्रम अली को काफी चोटें आई हैं। मोहर्रम अली प्रतिदिन की तरह अपनी बिक्की मोटरसाइकिल से कपड़ा बेचने के लिए गांव गांव फेरी करने जा रहा था तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोहर्रम अली को काफी चोटे आई है , वहीं चोटिल बिक्की वाले को स्थानीय लोगो द्वारा मोहर्रम अली को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया , जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना परिजनों को लगी तो उनके परिवार के लोग पहुंच गये।




