गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : कोविड-19 कर्मचारियों के नौकरी पर खतरा कभी भी इनकी सेवाएं समाप्त कि जा सकती है

दैनिक बुद्ध का संदेश/अमर सोनी
बस्ती। इसी क्रम में लखनऊ में कोविड-19 कर्मचारियों के द्वारा आज दिनांक 22 जूलाई 2024 को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 2000 कोविड कर्मचारियों द्वारा उनके आवास का घेराव किया। इस दौरान कोविड-19 कर्मचारियों के द्वारा निम्न मांग किया- 1-हरियाणा एवं मध्यप्रदेश सरकार में कोविड कर्मचारियों का समायोजन किया है उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कोविड-19 कर्मचारियों का समायोजन एन.एच.एम. में किया जाए। 2-कोविड-19 कर्मचारियों का सेवा अनवरत जारी किया जाए।

3-आऊटसोर्सिंग कम्पनियों को मुनाफा देने के बजाए कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाय। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा सरकार को कर्मचारियों के साथ खड़ी है किसी की नौकरी नहीं जाएगी। विकास शर्मा ने कहा कि क्या कर्मचारी हर माह लखनऊ के चक्कर लगाते रहेंगे सरकार एक साथ समायोजन का उचित आदेश क्यों नही जारी कर रही उपमुख्यमंत्री को तत्काल उचित निर्देश संबंधित अधिकारी को देना चाहिए। कर्मचारी हर माह सेवा समाप्त होने से आक्रोशित है इस दौरान डॉ स्वापनिल, विकास शर्मा, योगेश पाण्डेय आकांक्षा पाल हरिओम द्विवेदी विपिन शुक्ला रमेश कुमार सूरज पाण्डेय सिद्धार्थ सिंह सौरभ पाण्डेय शिवम रोली बाजपेई अश्वनी सुमित्रा समेत अन्य हजारों कोविड कर्मचारी गण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!