राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास देवी अन्नपूर्णा के द्वारा शिव विवाह का वर्णन

सिद्धार्थनगर। श्री राधा कृष्ण मंदिर भीमापार में चल रहे भव्य राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास देवी अन्नपूर्णा के द्वारा शिव विवाह का वर्णन किया गया कथा व्यास देवी अन्नपूर्णा जी के मंगल विवाह गीत करके अद्भुत सिंगार दूल्हा बने है आज दिगंबर सरकार गीतों पर सभी भक्त झूमने लगे महादेव के नारे लगाने लगे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया शिव बारात में शिव तथा पार्वती की अद्भुत झांकी भी निकल गई मुख्य यजमान महेश मणि त्रिपाठी व दिनेश भार्गव सहित महिलाएं एवं पुरुष भारी संख्या में शिव रूप की पूजा अर्चना की झांकी में पुष्प वर्षा डमरू और शंख की गूंज सुनाई दिया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ,बृजेश द्विवेदी, राजकुमार शर्मा ,राजेश मणि ,प्रेम पांडे ,सूर्य प्रकाश पांडे, सुभाष तिवारी ,धर्मेंद्र दुबे, बृजेश द्विवेदी, यादि हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।




