निशान यात्रा को लेकर मारवाड़ी समाज की हुई बैठक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। कस्बा शोहरतगढ़ के राजस्थान अतिथि भवन शोहरतगढ़ में मारवाड़ी समाज द्वारा होली की संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आगामी 25 मार्च को आयोजित खाटू श्याम निशान यात्रा को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें बिष्णु बबूना व अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि इस बार निशान यात्रा को और भी भव्य बनाया जायेगा। एक रात श्याम के नाम भजन संध्या आदि को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की गई और इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी। पंडित टिल्लू शर्मा ने नया पत्रांक की पूजा-अर्चना कर बारह राशियों पर पड़ने वाले हानि लाभ को बताया। इस दौरान किशन मित्तल, अशोक बोरा, शिवकुमार अग्रवाल, रतन मित्तल, बिष्णु बबूना, रवि अग्रवाल, सतीश मित्तल, मनोज पोद्दार, मुकेश पोद्दार, नीरज पोद्दार, पवन मित्तल, राधे शर्मा, सुनील शर्मा, संजय मित्तल, सौरभ बोरा, मनीष तुलस्यान, मंयक पोद्दार, आलोक सिंघानिया, रेनू मित्तल, उमा अग्रवाल, खुशबू पोद्दार, अर्चना अग्रवाल, सुमन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।




