हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वा जयंती सामरोह

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर किसान इंटर कालेज पिपरा बाजार में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वा जयंती राष्ट्रीय सेवा योजना किसान इण्टर कालेज पिपरा बाजार के दोनों इकाइयों द्वारा भारतीय संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष,संविधान निर्माता, ज्ञान के प्रतीक,भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती बड़े हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा बी आर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ तत्पश्चात उद्बोधन के क्रम में जीव विज्ञान शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि डा बी आर आंबेडकर विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में दलितों,वंचितों,शोषितों को अधिकार दिलाने का कार्य किया तथा नारी सम्मान एवं शिक्षा के प्रति सबका समान अधिकार के लिए हमेशा लड़ते रहे।नागरिक शास्त्र प्रवक्ता संजय गौतम ने बताया कि 14 अप्रैल 1891 में जन्मे भारतीय बहुज्ञ,समझ सुधारक,स्वतंत्र देश के प्रथम कानून मंत्री बाबासाहब डॉ भीम राव अंबेडकर ने दलितों के साथ हो रहे सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य किया।बाबासाहब का जीवन कठिनाइयों से घिरा रहा बावजूद इसके उन्होंने विभिन्न विषयों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और सभी को पढ़ाई के प्रति ध्यान देने की प्रेरणा देते हुए ये साबित किया कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है जिसके बदौलत व्यक्ति सर्वाेच्च शिखर तक जा सकता है। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने कहा कि डा बी आर आंबेडकर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व पुरुष थे और उनकी कीर्ति पूरे दुनिया को आईना दिखाने का कार्य करता है क्योंकि उनके द्वारा जो भी कार्य किए गए वो पूरे मानव समाज के लिए वरदान है परन्तु आज दुर्भाग्य है कि सिर्फ राजनीतिक लोगों के चलते महापुरुषों को भी जातियों के नजरिए से देखा जाता है।परन्तु सच्चाई यह है कि बाबासाहब ने जहां कही भी अन्याय होते देखा वहा आलोचना किए और अन्याय के खिलाफ लड़ने का कार्य किया। डा बी आर आंबेडकर द्वारा रचित पुस्तकों में ये स्पष्ट होता है कि वो महामानव थे जिनका प्रदुर्भाव मानव कल्याण के लिए हुआ था।चंद्रभूषण पाण्डेय,धनंजय कुमार एवं सतीश कुशवाह ने भी डा आंबेडकर के जीवन से जुड़ी बहुत सी बाते बताई ।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार पांडेय ने किया।




