गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व डिप्टी चेयरमैन ने बैसाख माह में भण्डारे का किया आयोजन

कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जिला कपिलवस्तु तौलिहवा में स्थित श्रीराधा कृष्ण मन्दिर परिसर में स्थित मां शेरावाली मन्दिर में कन्याओं का पूजन-अर्चन कर भण्डारे का आयोजन किया गया। यह मन्दिर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के पूर्व डिप्टी चेयरमैन गोपी रुंगटा ने 24 मई 2011 को बनवाया है। आयोजक गोपी रुंगटा ने कहा कि मां शेरावाली मन्दिर में प्रत्येक वर्ष बैसाख माह भण्डारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल से रोटी-बेटी ही नहीं आपसी प्रेम सद्भावना जुड़ा हुआ है। हर वर्ष बैसाख माह में श्रीराधा कृष्णा मन्दिर परिसर तौलिहवा में स्थित मां शेरावाली मन्दिर में कन्याओं का पूजन-अर्चन कर भण्डारे का आयोजन किया जाता है। शनिवार को पंड़ित केशव प्रसाद ने पूजा पाठ कराया। उसके बाद कन्याओं का पूजन-अर्चन कर गरीब व असहायों में वस्त्र वितरण किया गया और भण्डारे में आयें हुए सभी भक्तगणों की गोपी रुंगटा व उनके परिवार के लोगों ने माता रानी शेरावाली के नाम का अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान पंडित केशव प्रसाद, आयोजक गोपी रुंगटा, नीलू रुंगटा, श्याम रूंगटा, अतिति रुंगटा, शीतल रुंगटा, आशा रुंगटा, भीम चन्द्र कसौधन, शिवकुमार, राकेश राज, पूजा गुप्ता, रामानन्द पाण्डेय, सोनू सिंह, उमाशंकर वर्मा, नन्दकिशोर पासवान, मन्दिर कमेटी व नगर पालिका तौलिहवा के नगरवासी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!