गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रहित का विषय है – सांसद जगदम्बिका पाल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय सभागार में एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर युवा संवाद समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा व कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रहित का विषय है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहल किया है कि हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते हैं। इससे समय और धन की बर्बादी होती है। बार-बार चुनावों से युवाओं की शिक्षा और भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य चुनावी प्रबन्धन से जुड़ी चुनौतियों को कम करना, चुनावी खर्च को घटाना और बार-बार चुनावों के कारण शासन व प्रशासन में उत्पन्न होने वाले व्यवधानों को समाप्त करना है। भारत में एक साथ चुनाव कराने के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट वर्ष 2024 में जारी की गई। भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में सामने आई है। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए व्यापक विचार-विमर्श और सभी पक्षों की आम सहमति आवश्यक है।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल ने कहा कि एक साथ चुनाव से चुनावी खर्च में कमी आयेगी। इससे शासन के कामकाज में आने वाले व्यवधान भी कम होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा ने बताया कि पूरे भारत में एक राष्ट्र-एक चुनाव की मांग बढ़ रही है। इस दौरान भाजपा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, विनीत कमलापुरी, शिवशक्ति शर्मा, अनिल कुमार चौधरी, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, के0पी0 सिंह, सभासद दिनेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि बबलू गोड़, शिवरतन कनौजिया, राजकुमार मोदनवाल, कृष्ण पाल चौधरी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, संजय दूबे, राम प्रकाश, पद्माकर शुक्ला, विनोद कुमार मिश्रा, सतीश मिश्रा, रविन्द्र कुमार वर्मा, राम उजागर तिवारी, सतीश मित्तल, रामसेवक, अनिल कुमार गुप्ता, राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र प्रधान परिगवा, घनश्याम शर्मा, अभिषेक चौधरी, राममिलन चौधरी, शिवपूजन वर्मा, संजय पाण्डेय, रोशन श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ला, मनोज गुप्ता, रामधारी त्यागी, बिन्दु मौर्या, दालसिंगार दूबे, महावीर वर्मा, ध्रुव चतुर्वेदी, रामधनी मौर्य, ज्वाला प्रसाद, अरविन्द प्रताप चौधरी, कृष्ण कुमार अग्रवाल आदि भाजयुमो कार्यकर्ता और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस समागम में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!