उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रामेश्वर श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष ग्राम संगठन मनोनीत करने पर दी बधाई

बांसी/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर डॉ0 पवन मिश्रा ने विकास खण्ड बांसी अन्तर्गत ग्राम पंचायत असिधवा के ग्राम प्रधान रामेश्वर श्रीवास्तव पुत्र प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव को संगठन के जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता। यह नियुक्ति पत्र तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा ने जिला कमेटी उपाध्यक्ष रामेश्वर श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र देते हुए उम्मीद किया कि वे अपनी कर्मठता से संगठन की मजबूती प्रदान करेगें। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर श्रीवास्तव के बनने पर ग्रामवासी सहित ब्लाक ग्राम संगठन व जिला ग्राम संगठन के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




