गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

गोला तहसील सभागार में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कर्सर.................कुल 118 मामले आये जिसमे निस्तारण शून्य रहाकर्सर.................पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी ने भी सुना पुलिस से सम्बंधित फरियादियो की पीड़ा

दैनिक बुद्ध को संदेश
गोलाबाजार/गोरखपुर। गोला तहसील सभागार में शनिवार को शासन के रोस्टर के अनुसार समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी गोला रोहित कुमार मौर्य ने किया। समाधान दिवस पर जिले से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी अरुण कुमार सिंह व सी ओ गोलाजगत नारायण कन्नौजिया ने पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्रों को बिधिवत देखा।

और समाधान करने का भरपूर प्रयास किया। इस समाधान दिवस पर राजस्व पुलिस और खाद्यान बिकास व पेंशन से संबंधित अधिकांश मामले रहे। एस डी एम गोला व एस पी आर ए दक्षिणी ने फरियादियो के पीड़ा को बखूबी जाना। निस्तारण का प्रयास भी किया। इस समाधान दिवस पर कुल 118 मामले आये जिसमे एक भी मामलों का निस्तारण नही हुआ। आये सभी मामले को निस्तारण के लिए विभागवार सौप दिए गए। इस समाधान दिवस पर प्रमुख रूप से राजस्व निरीक्षक राजस्वकर्मी व संजय सिंह संजय कुमार रणविजय कुमार बिंद वीरेंद्र पांडेय लल्लन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!