उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पीड़ित ने जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त के तानाशाही रवैये से आजिज आकर भेजा डीएम को पत्र

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ में कार्यरत लेखपाल कमलेश प्रसाद मिश्र ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को पत्र भेजकर अवगत कराया कि पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त के तानाशाही रवैये से आजिज आकर पीड़ित ने लेखपाल संघ की सदस्यता सहित समस्त पदों से त्याग-पत्र दे दिया था। वर्तमान में दिनांक-21.07.2025 से समस्त जनपद में तहसील डुमरियागंज के प्रकरण को लेकर निरन्तर धरना चलाया जा रहा है, जिससे समस्त सरकारी कार्य बाधित है एवं आम जनता अपने कार्य को लेकर काफी परेशान है। कमलेश प्रसाद मिश्र स्वयं को उक्त लेखपाल संघ के आन्दोलन से बिल्कुल पृथक होकर अपना सरकारी कार्य कर रहा हूँ। उक्त आन्दोलन से मेरा कोई वास्ता सरोकार नही है। इस प्रकार में उक्त आन्दोलन का पूरजोर विरोध करते हुए जिला/तहसील प्रशासन के साथ हूँ।




