गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

थाना हुजूरपुर पुलिस को मिली सफलता ; जेवर व नकदी चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गणों को बरामद शुदा माल के साथ किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश

हुजूरपुर / बहराइच | कुछ महीनों पहले हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने कुछ लोगों के घरों में लूटपाट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था; जिसमें आज हुजूरपुर की पुलिस ने चोरी करने वाले दो अभियुक्त गणों को बरामद शुदा माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | मिली जानकारी अनुसार दिनांक 30.07.2024 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा चन्दर पुत्र शंकर निवासी शंकरपुर दा0ज्ञानापुर थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा एक लिखित तहरीर बावत अज्ञात चोरों द्वारा अज्ञात चोरो ने पिछे से खिडकी से होते हुए घर के अन्दर घुस कर घर के अन्दर रखे बक्शे मे से जेवरात तथा 8 चांदी के सिक्के व नगदी 50 हजार उठा ले जाने के सम्बन्ध मे में दाखिल किया तो तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 319/24 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर नाम पता अज्ञात के पंजीकृत किया गया तत्पश्चात दिनांक 09.09.2024 को वादिनी मुकदमा सुनीता पत्नी नानभैय्या निवासी लालपुर जगदीशपुर थाना हुजूरपुर बहराइच द्वारा एक लिखित तहरीर बावत अज्ञात चोर द्वारा घर मे रखे बक्शा सहित (जिसमे जेवर व नगदी 98000 रूपये) चोरी कर ले जाने के संबंध मे दाखिल किया | दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 363/24धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया एंव दिनांक 04.08.2024 को थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर बावत अज्ञात चोरो ने मध्य रात्रि को घर में घुसकर व जेवर व नगदी चुरा ले जाने के संबंध में दाखिला दिया; दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 325/24 धारा 331(4)/305 बी.एन.एस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया ; उक्त मुकदमों के अनावरण हेतु थाना स्थानीय से अलग अलग दो टीमे गठित की गयी थी ; जिसमें उक्त टीमें आज दिनांक 27.12.2024 को रात्रि के चेकिंग के दौरान चिरैय्या टांड चौराहा पर मौजूद थीं कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि दो चोर चोरी का सामान कंही ले जाने के लिए सोनहरा पुल के पास खडें है जो कहीं जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहें है जल्दी किया जाये तो चोरी किये समान के साथ पकडे जा सकते हैं ; इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस वाले बरामदगी चोरी किया हुआ समान व गिरफ्तारी अभियुक्त हेतु चल दिये जैसे ही हम पुलिस वाले सोनहरा पुल से थोडा पहले पहुंचे कि मुखबिर खास हम लोगों को रोककर सडक के बायें पेड के पास खडे दो व्यक्तियों की तरफ इशारा करके भलाई बुराई का वास्ता देते हुए मुखबिर चला गया कि हम पुलिस वालों ने दोनो व्यक्तियों को पकड लिया तथा पकडे गये व्यक्तियों से बारी बारी नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम मुल्कराज कश्यप पुत्र बिहारी कश्यप उर्फ श्याम बिहारी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम राजपुर नौसोहरा थाना बौडी जनपद बहराइच बताया ; जिसके पहने हुए शर्ट के निचले शर्ट के बायें जेब से 02 सिक्का चांदी सफेद धातु का बरामद हुआ । इसके बारे में पूछा गया तो बताया कि यह सिक्का ग्राम ज्ञानापुर शंकरपुर में चन्दर के घर से हम लोगो ने चुराया था ; जो मुझे हिस्से में मिला था और समान व सिक्का हम लोगो ने नेपाल में जाकर बेच दिया तथा पहने हुए ऊपरी शर्ट के बीयीं जेब से 4640 रु0 बरामद हुआ ; जब इसके बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब यह रुपया गांव मुलायमपुरवा दा0 बंसतपुर से चोरी किया था ; उसी चोरी का बचा हुआ 1430/- रुपया व ग्राम बोटनपुरवा जगदीशपुर के नाम भैय्या के घर से चोरी का 3210/- रुपया बचा हुआ है और चोरी का पैसा जो मुझे हिस्से में मिला था वह सारा रुपया खर्च हो गया, दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो व अपना नाम नदीम पुत्र छैलू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सराय मेहरा बाद थाना रामगांव जनपद बहराइच बताया। जामा तलाशी लिया गया तो पहले गये जैकेट के दाहिने जेब से 3360 रुपये बरामद हुआ ; जिसके संबंध में पूछने पर बता रहा है कि साहब यह रुपया ग्राम ज्ञानापुर शंकरपुर चन्दर के यहां से चोरी का मेरे पास बचा है और मेरे हिस्से में मिला पैसा खर्च हो गया और समान मैने नेपाल में जाकर बेच दिया और जो पैसा मिला वह सब खर्च हो गया तथा लोवर के नीचे पहने हाफ पैन्ट के बायीं जेब से तीन जोडी पायल सफेद धातु व 4 बिछुवा सफेद धातु का बरामद हुआ ; जिसके बारे में पूछने पर बताया कि यह जेवर ग्राम बसंतपुर में चोरी का बचा हुआ है और बचे हुए जेवर कों हम लोगों ने नेपाल में जाकर बेच दिया ; जो पैसा हम लोगों को मिला व खर्च हो गया | पकड़े गये दोनोंअभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा 331(4) / 305/ 317(2) बीएनएस से अवगत कराते समय लगभग 03.45 बजे मौके पर ही हिरासत में लिया गया। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ; पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद व गैर जनपद में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण के पास से दो सफेद धातु (चांदी) के सिक्के व 6570/- रुपये एवं चार जोडी पायल सफेद धातु तथा चार बिछुवा सफेद धातु बरामद हुआ |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!