गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

इरफानसपा नेता के जेल से रिहा होने पर सपा नेता हसीबखान ने समर्थको मे मिठाई बाट कर मनाई खुशी

बलरामपुर l सपाविधायक इरफान सोलंकी की जेल से रिहाई होने पर उनके समर्थकों और चाहने वालों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कानपुर विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा हो गए हैं। उन पर और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गैंगस्टर सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। सभी मुकदमों में इरफान सोलंकी और रिजवान दोनों को जमानत मिल गई है। कानपुर जेल से रिजवान सोलंकी की रिहाई हुई । और महाराजगंज जेल से इरफान सोलंकी की रिहाई हुई। इस रिहाई के मौके पर नसीम सोलंकी उतरौला विधानसभा से पूर्व समाजवादी प्रत्याशी हसीब खान ,अरशद सोलंकी, फरहान सोलंकी, कांग्रेस नेत्री सुहाना उर्फ लखनऊ क्वीन, बलरामपुर समाजवादी पार्टी जिला सचिव फिरोज खान, अनवर खान, किफ्लतैन सिद्दीकी उर्फ इमरान, मुगल सरैय्या जमील अहमद, बिलाल सिद्दीकी तथा हजारों समाजवादी समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को मुबारकबाद दी। आपको बता दें कि पिछले दिनों सपा नेता आज़म खान को भी सभी मामलों में जमानत मिल गई है और सीतापुर जेल से रहा हो गए हैं। इस समय समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा ही खुशियों का समय है।

समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं को जमानत मिल गई समाजवादी पार्टी नेता हसीब खान ने कहा कि दशहरे के इस मौके पर न्यायालय का फैसला आना और सभी मामलों में दोनों नेताओं को जमानत मिलना यह दर्शाता है।” सत्य की असत्य पर जीत “है और सभी ने न्यायपालिका का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!