उत्तर प्रदेशबहराइच
सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, तीसरे दिन मिला शव

बहराइच/पयागपुर। क्षेत्र के इमलियागंज कृष्णानगर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय राहुल ओझा पुत्र अशोक ओझा की अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 1 अप्रैल 2026 को हुआ था।
घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। काफी प्रयासों के बाद तीसरे दिन युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि राहुल ओझा किसी कार्य से अयोध्या गया था, जहां सरयू नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।




