गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : आप अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना साधें – कुशल तिवारी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। ब्लाक बढ़नी के तुलसियापुर चौराहे पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने मंगलवार को सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हार के कारणों की गहन समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को भविष्य के लिए तन-मन-धन से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि आप अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना साधें। अगर कोई आपको कुछ भी कहता है तो उसे अनदेखा कीजिए। आप बस अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दीजिए। समीक्षा बैठक में प्रत्याशी ने कहा कि हमें अब एक दूसरे का हाथ पकड़कर चलना होगा। एक दूसरे की मदद करनी होगी। हमें इसका विश्लेषण करना होगा कि आखिर क्यों हम माहौल में आगे थे, लेकिन परिणामों में पीछे रहे गये।

उन्होंने कहा कि जनता-जर्नादन है, उसका आदेश मानना ही पड़ेगा। हार की वजह में एक पहलू यह भी है कि मुझे प्रचार-प्रसार करने का समय कम मिला, लेकिन जनता ने पूरा आशिर्वाद दिया। जनता के बीच जाऊंगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करके हार का आंकलन करूंगा। कहां कमी रह गयीं, इस पर विचार मंथन होगा। सिद्धार्थनगर की जनता के मध्य रहकर उनकी सेवा करता रहूंगा। जनसेवा करने से पीछे नहीं हटूंगा। इस दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, वीरेन्द्र तिवारी, डा0 अमित शर्मा, खड़कुल्लाह खान, पंकज तिवारी, मोहब्बत अली, रामू यादव, बलराम चौरसिया, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button