गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में 10 नवंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन का होगा धरना प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच। नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, गल्ला मंडी पयागपुर में व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक संगठन ने 10 नवंबर 2025 को तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन करेंगे। तहसील पयागपुर एसडीएम अश्वनी पांडे और मंडी सचिव देवेंद्र कुमार सिंह के विरोध में सभी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के सदस्य तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन देंगे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन पयागपुर की मासिक पंचायत पूर्व की‌ भांति दिनांक 10. 11 .2025 को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण पयागपुर में आयोजित की गई है। इस संबंध में एसडीएम पयागपुर ,मंडी सचिव पयागपुर ,एस एच ओ पयागपुर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!