गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है – विधायक अजय सिंह

सिद्धार्थनगर। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर बुधवार को एक मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजिन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनपद बस्ती के हर्रैया विधानसभा से विधायक अजय सिंह, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिला प्रभारी संगठन हरि चरण कुशवाहा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष के नेतृत्व में सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है, जहां आतंकवादी खिलाफ कठोर और निर्णयक कार्यवाही की गई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामाजिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा कर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली और सम्मानित सुरक्षा स्तम्भ के रूप में स्थापित किया है। यही सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सच है, यहां विकास और सुरक्षा एक साथ मौजूद हो रही है। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि पिछले 11 वर्ष में जहां नारी शक्ति विकास की परिधि से निकलकर केन्द्र में आई है तो मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की जिन्दगी में सम्मान मिला है और साहसिक सुधारों ने व्यापार को नहीं उड़ान दी है। वहीं डिजिटल इंडिया ने भारत की नई को मजबूत किया है। विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं एक सपना है कि यह वह सपना है, जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के सपने और उम्मीदों का प्रतिबिम्ब है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया की अग्रणी पंक्ति में होगा। हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो चाहे कृषि उद्योग व्यापार या तकनीकी युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संसाधन मिलें। जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां को बारें में बताते हुए से सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित बताया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अभियान संयोजक दीपक मौर्य, जिला महामंत्री विपिन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पि0मो0 शिवनाथ चौधरी, राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी निशान्त पाण्डेय, सच्चिदानन्द चौबे, फूलचन्द जायसवाल, मंगल चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय शर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!