कैसरगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कराएं पीड़ित: बस्ती पुलिस

कैसरगंज/बहराइच। जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुडौनी गांव निवासी मोहम्मद सुफियान पुत्र बाबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, डीजीपी उत्तर प्रदेश व एसपी रामनरायन सिंह को पत्र भेजकर उनके साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में कार्यवाही व उनसे लिए गए ₹143500 के वापसी की मांग की है। आरोप है कि फिरोज अहमद पुत्र कादीर निवासी ग्राम सिकंदरपुर खास बस्ती थाना परशुरामपुर जिला बस्ती के द्वारा उपरोक्त युवक के मामा का पुत्र शादाब अहमद के जरिए सऊदी अरब बीजा टिकट हेतु युवक से ऑनलाइन नेवी ट्रांजैक्शन की सहायता से ₹143500 लेकर नकली वीजा दिए जाने और युवक के साथ छल कपट व धोखाधड़ी करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। उपरोक्त मामले के संबंध में पीड़ित मोहम्मद सुफियान ने जून माह में आईजीआरएस सं-40018525017258 दर्ज करवाया था। उक्त आईजीआरएस से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज अहमद पुत्र कादीर के अनुसार मेडिकल अनफिट होने के कारण युवक सऊदी अरब नहीं जा पाया है और युवक से लिए गए पैसे की वापसी 15 दिवस में कर दिया जाएगा। किंतु समय बीत जाने के बाद भी पैसा देने में युवक द्वारा आज कल करके लंबा समय व्यतीत किया जा रहा है। उपरोक्त प्रकरण से यह प्रतीक होता है कि युवक के मन में कहीं ना कहीं बेईमानी व धोखा धड़ीं चरम पर है। उपरोक्त के क्रम में कैसरगंज थाने पर 2अगस्त 25 को द्वितीय प्रार्थना पत्र देकर दण्डात्मक कार्यवाही करके पैसों के कुशल वापसी की मांग की है। उपरोक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर जनपद बस्ती ने बताया कि पीड़ित स्थानीय थाना कैसरगंज पर मुकदमा दर्ज कराएं कार्यवाही के क्रम जेल भेजा जाएगा। पीड़ित द्वारा 2 अगस्त 25 को दी गई तहरीर दी गई।




