मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुतिकरण पर शिक्षकों ने व्यक्त की प्रसन्नता

पयागपुर। प्राथमिक विद्यालय मिर्चिहा, हरैया उच्च प्राथमिक विद्यालय अमदापुर के बच्चों के द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,स्कूल चले हम, छोटा बच्चा समझ के डांस, चोरी करना बुरी बला है नाटक कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव नाटक बच्चों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बृजेश कुमार तिवारी, अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ महेन्द्र प्रताप सिंह, विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र, नोडल अतुल त्रिपाठी, गोपाल शुक्ल, प्रदीप पाण्डेय, करुणा सिंह राघवेंद्र सिंह, रूचि शुक्ला, श्रद्धा, अनामिका, आराधना श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, तबीबा यजदानी, अंजू पाण्डेय, मर्तण्ड त्रिपाठी, श्रीनिवास शुक्ल, आशा, शिखा, किरन सिंह, कृष्ण देव मिश्र, प्रधान सुधीर चौधरी, बाबू लाल सरिता, सांवले, तेज नारायण, सुभाष तिवारी, विश्वास शुक्ल, उमर, हवल दार मिश्र, मीरा, नीलम, सारिका, शिप्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चो को पुरस्कृत किया स कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य, रसोईया अभिभावक मौजूद रहे।




