शोहरतगढ़ कस्बे में सीओ ने किया पैदल गश्त, दी जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। सोमवार को क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गश्त के दौरान सीओ ने रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। जानकारों के अनुसार शोहरतगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को समय रहते रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जा सके। इस दौरान इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव का. दिनेश यादव, का. प्रभाकर यादव आदि मौजूद रहे।



