गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर नगर के विवेकानंद चौक पर पुष्पांजलि अर्पित

स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा -आरएसएस के जिला प्रचारक विशाल

दैनिक बुद्ध का संदेश

सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर नगर के विवेकानंद चौक पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।

इनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आरएसएस के जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा हैं। आज भी उनके विचार युवा मन में जुनून और उद्देश्य की भावना प्रज्वलित करते हैं। इन्होंने युवावस्था में शिकागो सम्मेलन में दुनिया के लोगों को भारत की सनातन सभ्यता और संस्कृति से परिचित कराया। इनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं, इन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वामी विवेकानंद के विचारों को भारत ही नही अपितु विश्व में आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है जो बिना युवा शक्ति के पूर्ण नही होगा। सह जिला कार्यवाह मनोज कुमार ने कहा कि विवेकानंद के विचार उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको, यह हमारा मूलमंत्र होना चाहिए। इस दौरान नगर प्रचारक मोहित, नगर बौद्धिक प्रमुख अभय त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, सुरेश रैना, रणजीत चौधरी, संतोष, आनंद, वेंकटेश, मनोज कुमार चौरसिया, अरूण प्रजापति, शेषमणि, सत्यम, विपुल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!