गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर ब्लाक सभागार रामनगर में आयोजन

बस्ती। अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के अन्तर्गत ब्लाक महिला सम्मेलन ब्लाक सभागार रामनगर में पूर्व जिलाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गोपेश्वर त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा गोरखपुर व सुमन सिंह वरिष्ठ भाजपा नेत्री मौजूद रही। मुख्य वक्ता गोपेश्वर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तीकरण का अभियान आज से तीन सौ वर्ष पूर्व राज माता अहिल्याबाई होल्कर ने शुरू किया था। उनके द्वारा किये गये समाज सुधार के कार्यों से समाज में स्त्री षिक्षा में अमूल-चूल परिवर्तन आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख यषकान्त सिंह जी ने कहा कि राज माता अहिल्याबाई होल्कर न्याय प्रियता, धर्म परायणता, राज धर्म की जीती जागती उदाहरण थी, उन्होने अपने जीवन काल में सोमनाथ मन्दिर, काशी विश्वनाथ मन्दिर जैसे धर्म स्थानों का जीर्णाेद्धार कार्य किया। महिला वक्ता सुमन सिंह जी ने कहा कि मोदी सरकार जी के द्वारा किये जा रहे नारी सशक्तिकरण के विभिन्न योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। उपस्थित अतिथियों के द्वारा सी0सी0एल0 की धनराषि वितरण, महिला सम्मान पत्र वितरण, सी0आई0एफ0 वितरण तथा बी0सी0 सखी को लैपटाप वितरण किया गया। प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत स्वीकृति पत्र एवं चाबी वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में श्यामनाथ चौधरी, मण्डल अध्यक्ष रामनगर, गिरजेष मिश्रा व गिरजेष यादव, मण्डल महामंत्री रामनगर, प्रदीप कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष रामनगर, रमेष सिंह, रामफेर चौधरी, राधेष्याम कचेर, रामरूप यादव, आरती मिश्रा मण्डल अध्यक्ष रामनगर (महिला मोर्चा), जयराम चौधरी, योगेन्द्र पाण्डेय, सुषील चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!