गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वीएचएनडी टीकाकरण शिविर में बच्चों को लगायें गये टीके

औराताल/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड डुमरियागंज अन्तर्गत देवरिया केन्द्र पर शनिवार को वीएचएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। वहीं शिविर में एएनएम ने बताया कि यह टीकाकरण बच्चों को काली खांसी, टीबी, हेपेटाइटिस-बी और निमोनिया जैसी गम्भीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से टीकाकरण के बारें में फैली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुन्तला देवी और आशा कार्यकत्री सुदामा देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टीकाकरण अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाना और समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!