पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मण्डल की मनाई गई 107वीं जयन्ती

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी शोहरतगढ़ कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मण्डल की 107वीं जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम आयोजन में स्वर्गीय बीपी मण्डल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों को याद किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने स्व0 बीपी मण्डल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका पिछड़े वर्गों के उत्थान में ऐतिहासिक योगदान। मण्डल मसीहा ने वंचित वर्ग को संवैधानिक अधिकार दिलाने का रास्ता मजबूत किया। मण्डल कमीशन की रिपोर्ट से भारत में सामाजिक परिवर्तन का रास्ता खुला। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्वश्री मुरली धर मिश्रा, जोनल प्रभारी राकेश दूबे, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अजय चौरसिया, जिला सचिव इरशाद, शादाब, रमेश, संदीप सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहें।




