गोवध निवारण अधि0 4/25 आर्म्स एक्ट में दो अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज/ बहराइच | बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम गंगवल बाजार में बीते दिनों गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था | जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत ही पुलिस हरकत में आकर इस घटना की जांच में मुस्तैदी से लग गई और घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किया तथा हत्यारों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया | जिसमें आज थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मु0अ0सं0 56/25 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोबध नि० अधि० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण गोभी उर्फ शहजाद पुत्र अनन्त नि०ग्राम गंगवल बाजार थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच , बब्लू पुत्र मुस्तकीम नि० ग्राम गंगवल बाजार थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से गोकशी में प्रयुक्त हुए तराजू व बटकरा 1, चाकू – 2 , बाका – 1 ,रस्सी -1, लकडी का बोटा -1 , कुल्हाडी – 1 बरामद किया गया |





