डिजिटल इंडिया का सपना साकार कर रही सरकार- सांसद विजय दुबे

बोदरवार। भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार कर रही हैं तकनीकी शिक्षा में किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए सरकार सभी को टेबलेट वितरण कर रही हैं इसके माध्यम से छात्र छात्राओं को इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी मिल सके और स्मार्ट टेबलेट के वितरण से छात्रों को आसान होगा ऑनलाइन क़ी पढ़ाई। उक्त बाते आज कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे भगवंत पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बोदरवार के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया और आगे कहा कि इस योजना के तहत युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट वितरण कार्यक्रम में महाविद्यालय के 373 छात्र व छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही पारदर्शी व शुचितापूर्ण परीक्षा से छात्र-छात्राओं के जीवन को नया आयाम देने हेतु डबल इंजन की सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। प्रबन्धक अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा के माध्यम विद्यार्थियों का विकास होता है। टैबलेट वितरण से छात्र छात्राएं सरकार के डिजिटल इंडिया की दिशा में बढ़ते कदम के अपनी भागदारी सुनिश्चित करेंगे।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ सुनील पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर सरस्वती देवी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रबंधक अखिलेश पाण्डेय ने अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा के घनश्याम गोरखपुरी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र प्रसाद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश जी गुप्त,मण्डल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय, कप्तागंज मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा, रामानुज मिश्रा,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विशाल सिंह, , वीरेन्द्र गुप्ता, राजेश साहनी, सुभाष सिंह,शुभम उपाध्याय, अनिल सिंह, अवधेश गिरी, गौरव तिवारी, मोनू कन्नौजिया, प्राचार्य अवध किशोर पाण्डेय, पुंडरीक मिश्रा, विपिन बिहारी पाण्डेय, सेक्टर संयोजक टी. एन. गुप्ता व पदाधिकारी सहित शिक्षक गण सहित छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।




