एक व्यक्ति को पोल में बांधकर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, वीडियो हुआ वायरल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिले के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत महदेवा नानकार में एक व्यक्ति को पोल में बांधकर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक तरफ जहां पुलिस अफवाहों पर न ध्यान देने की अपील कर रही है तो वही बेखौफ ग्रामीण एक व्यक्ति को चोर समझकर पोल में बांधकर तालिबानी जैसी सजा दे रहें हैं। पुलिस के द्वारा अपील ग्रामीण ध्यान न देकर कानून अपने हाथ में लेकर खुद गलती कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चोरी जैसी अफवाह और ड्रोन के अफवाहों में न पड़ने की अपील की थी। वहीं विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में एक युवक को चोर समझकर पोल में बांधकर लाठी व डण्डों से जमकर पिटाई किया, जिसका वायरल वीडियो रविवार रात 8 से वायरल हो रहा है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया की युवक की पिटाई कर वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




