गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त तथा सायकिल चोरी में एक अभियुक्त पयागपुर पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तार

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | थाना पयागपुर क्षेत्र के तहसील पयागपुर के सामने ग्राउण्ड से कल पयागपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवराम वर्मा पुत्र बुद्धू वर्मा निवासी ग्राम करमोहना दा0 नारायनपुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच को समय 16.50 बजे 05 लीटर अवैध कच्ची शराब व विद्युत कालोनी पयागपुर के पास , रामउग्गर पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम झालातरहर थाना पयागपुर जनपद बहराइच को समय 21.13 बजे 05 लीटर अवैध कच्ची शराब व बड़ेलाल सिंह के भट्ठा चकवा अरकापुर के पास , रामदल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम धोबियनपुरवा दा0 सतपेडिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच को समय 20.20 बजे 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर मु0अ0सं0 01/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम ,मु0अ0सं0 02/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम ,मु0अ0सं0 03/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । तथा गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्तों के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई ; वहीं खुटेहना चौराहा से अभियुक्त राजेश वर्मा उर्फ विपति पुत्र राम अधार निवासी ग्राम कुर्मिनपुरवा दा0 सरसा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को समय 21.19 बजे चोरी की एक साइकिल व एक सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!