गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीओ ने सर्किल शोहरतगढ़ के कार्यालय में किया समीक्षा गोष्ठी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में को सर्किल शोहरतगढ़ के समस्त थाना प्रभारी, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी और महिला बीट आरक्षियों के साथ लम्बित विवेचनाएं, अपराध समीक्षा और मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों की समीक्षा गोष्ठी की गयी और थाना प्रभारी/विवेचकगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मामलों के निस्तारण, जनशिकायत, मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, साइबर अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम व डन्स्म् अकाउन्ट व च्व्ै (प्वाइन्ट ऑफ सेल) जांच के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया। उक्त गोष्ठी के दौरान सर्किल के थानाध्यक्ष चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह, थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!