पुलिस ने अपहरण के आरोपी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

पथरा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व मे गुरुवार को थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 048/2025 धारा 137(2)/87 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को टेढ़िया से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त जर्रार पुत्र असगर अली निवासी धर्मपुरवा थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक उदयनाथ मिश्रा, कांस्टेबल पंकज सिंह व महिला कांस्टेबल बबिता भारती मौजूद रहीं।




