एसडीएम शोहरतगढ़ ने लेखपालों को किया सम्मानित

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा ने लेखपाल को उत्कृष्ट कार्य करने पर शोहरतगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को लेखपाल मोहित सिंह व शिल्पी गुप्ता को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि राजस्व से सम्बन्धित कार्यों का दायित्व इनके कन्धों पर रहता है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद, आय, जाति निवास, भूमि पैमाइश सहित अन्य कार्यों का सम्पादन कराने व भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण कराने में अहम भूमिका निभाते हैं और यह प्रशासन के एक अंग है। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में उपस्थित सभी राजस्व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पात्रों तक पहुंचायें तथा फरियादियों के शिकायतों को निस्तारण कराने में सहयोग दें। इस दौरान कार्यक्रम में एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहें।




