पद्मश्री लेकर जनपद में प्रथम आगमन पर भुलई भाई के प्रपौत्र अनूप चौधरी का जोरदार स्वागत

कुशीनगर/बोदरवार। दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बिचारों से प्रभावित होकर भुलई भाई ने सरकारी सेवा से त्याग पत्र देकर सत्तर के दशक में जनसंघ का दामन थाम लिया था। उन्नीस सौ चौहत्तर से सतहत्तर तक तथा उन्नीस सौ सतहत्तर से उन्नीस सौ अस्सी तक दो बार नेबुआ नौरंगिया विधान सभा से दीपक चुनाव चिन्ह से जनसंघ से विधायक रहे। पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ ‘भुलई भाई’ को भारत सरकार ने गत दिनों राष्ट्रपति भवन में मरणोपरान्त पद्मश्री से अलंकृत किया।इनके प्रपौत्र अनूप चौधरी को राष्ट्रपति भवन में महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने पद्मश्री प्रदान किया। पद्मश्री लेकर प्रथम बार जनपद आगमन पर बोदरवार बाजार स्थित सम्मे चौक पर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी के नेतृत्व में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।पूर्वांचल के लिए यह गौरव का विषय है। निरूस्वार्थ सेवा, जन-जन से जुड़ाव, लोककल्याण की भावना,सादगी भुलई भाई के व्यक्तित्व की पहचान थी।जीवन पर्यन्त भूलई भाई ने दलगत भावना से ऊपर उठकर राजनीति की। इसीलिए विपक्ष के लोग भी इनका सम्मान करते थे। सन् दो हजार चौबीस में छियानवें वर्ष की उम्र में इन्होंने दीपावली के दिन अन्तिम सांस ली थी। पद्मश्री से अलंकृत होने के बाद इनके प्रपौत्र अनूप चौधरी का बोदरवार में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों तथा भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान अवधेश गिरी, पप्पू सिंह, बिरेन्द सिंह,अर्जुन वर्मा, रामानन्द विश्वकर्मा, दुर्गेश कन्नौजिया, विजय मल्ल, गोविन्द मिश्र,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, टी एन गुप्ता,ग्राम प्रधान राजकमल गुप्त,मोनू कन्नोजिया, रविन्द्र प्रसाद,संदीप मोदनवाल, व भाजपा के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।




