वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रयागपुर। प्राथमिक विद्यालय नान्हूपुरवा शिवदहा पयागपुर में वार्षिक उत्सव का महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, जिनमें मुख्य अतिथि एआरपी राजेश मिश्रा, प्रधान शिक्षक मोहन यादव तथा शिक्षामित्र रमा सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिती रही।बच्चों ने राधा कृष्ण, राम सीता, स्कूल चलो अभियान ,शिक्षक विद्यार्थी, जैसे बहुत सारे नाटक प्रस्तुत किये। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने से बच्चो में अभिव्यक्ति शैली का विकास होता है, जिससे प्रस्तुतीकरण करने की विधा जागृति होती है। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चो को कॉपी, पेन, पेन्सिल देकर पुरस्कृत किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन यादव, शिक्षा मित्र. रमा सिंह, समाजसेवी अरुण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र सिंह, टिंकू सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष समेत सदस्य, रसोईया अभिभावक छात्र मौजूद रहे।




