चेयरमैन व बीडीओ की अगुवाई में नहर किनारे रोपे गये हजारों पौधे

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़ के अन्तर्गत मड़वा से जमुनी गावं के बीच बानगंगा मुख्य नहर के किनारे एवं ग्राम पंचायत मेहनौली, परसोहिया नानकार, मड़वा, कोईरीडीहा, खरगवार, अकरा, संतोरी, संतोरा, जमुनी, चिल्हिया, टेकनार, गुजरौलिया ग्रांट, परिगवा आदि स्थानों पर बीडीओ सुरेश मौर्य, नोडल अधिकारी लालता प्रसाद वर्मा की अगुवाई में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण स्कूल के बच्चों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के तहत किया। ब्लॉक क्षेत्र के जमुनी गावं में समूह की महिलाओं ने पौधरोपण में हिस्सा लिया। इस दौरान एडीओ आईएसबी अब्दुल गफ्फार, ब्लॉक मिशन मैनेजर दीपक कुमार ओझा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि रामू साहनी प्रधान प्रतिनिधि विनोद शर्मा मुस्तन शेरुल्लाह, अजय भारतीय, सुमन पटेल एपीओ, मुकेश कुमार जेई पीयूष मिश्रा अजय कुमार पाण्डेय, रोजगार सेवक विजय दूबे राजाराम , मुबारक अली, अमित यादव, सुशील चौधरी, विजय बहादुर, लखनदर राम, आकांक्षा यादव, विनीत मिश्रा, शिव शंकर यादव, बेचन प्रसाद व समूह की महिलाओं की उपस्थिति रही। वहीं नगर पंचायत शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी नगर वार्ड के ओपेन जिम पार्क आदि जगहों पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ नगरवासियों ने पौध रोपण कर नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का संकल्प लिया।




