स्टांप राजस्व का निर्धारित लक्ष्य पूर्ण न होने पर एडीएम नाराज

सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर हेतु स्टाम्प राजस्व का निर्धारित लक्ष्य 20000 लाख है, जिसके सापेक्ष माह फरवरी, 2025 तक निर्धारित कमिक लक्ष्य रू० 18300 लाख के सापेक्ष मात्र 16318.01 लाख अर्थात 89.16 प्रतिशत है तथा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 20000 लाख के सापेक्ष 81.59 प्रतिशत है। यह स्थिति किसी भी दशा में संतोषजनक नहीं है। अतः उपरोक्त वर्णित लक्ष्य एवं प्राप्ति के मध्य अधिक अन्तर होने के कारण अवशेष लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु वित्तीय वर्ष की अवशेष अवधि अन्तिम माह मार्च, 2025 के भरसक प्रयास करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि माह मार्च, 2025 में ही होली के त्योहार के दृष्टिगत दिनांक 13, 14, 15 एवं 16 मार्च को अवकाश होने के कारण कार्य करने हेतु समुचित संख्या में अपेक्षित कार्य दिवस अपर्याप्त प्रतीत होते है। उपरोक्त के दृष्टिगत आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि माह मार्च, 2025 के दिनांक 23, 30 एवं 31 मार्च, 2025 को सामान्य कार्य दिवसों की भाँति समस्त उप निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अपने-अपने क्षेत्रातर्गत बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ तथा समस्त सम्बन्धित को समयार्न्तगत विधिवत सूचित करते हुये आम जनमानस के मध्यव्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करे, ताकि उपरोक्त अवकाश के दिनों में भी आम जनमानस द्वारा अपने विलेखों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और जनपद हेतु निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर, किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को प्रतिकूल दृष्टि से देखा जायेगा। उक्त आशय की जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा दिया गया है।




