गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम कठेला में पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रमका आयोजन

कठेला/सिद्धार्थनगर। ग्राम कठेला में पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीडीए जनपंचायत चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है। मौजूदा भाजपा सरकार ने लोकतन्त्र का गला घोट दिया है। जनता के उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं आम हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाकर ही इससे छुटकारा पाया जा सकता है। समाजवादी सरकार में ही पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित होगा। पीडीए की एकजुटता ही यूपी में परिवर्तन करेगी। पीडीए चर्चा मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों ने संविधान की रक्षा व बाबा साहब के सम्मान को बचाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनारायण यादव ने किया। इस दौरान रामू यादव, सूरज, सचिव सिंह, श्रीराम यादव प्रधान, श्याम बिहारी यादव, मुमताज खान, सुग्रीव कुमार, अनिल गौतम, दयाराम यादव, फागू गुप्ता, महबूब आलम, निरंकार यादव, मुमताज, जमुना प्रसाद यादव, राकेश यादव, मोती काका, मोहम्मद मुनीर, राजाराम, फौजदार यादव, अनिरुद्ध यादव, बबलू सिंह (क्षेत्र पंचायत सदस्य रेहरा कला) एवं कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता गण, समस्त सम्मानित जनता ग्रामवासीगण आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!