इंडोनेपाल बॉर्डर पर एसएसबी व पुलिस ने पकड़ा टैम्पो समेत 19 बोरी उर्वरक

सिद्धार्थनगर। इन दिनों 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा सीमा पर अवैध रूप से उर्वरक के तस्करी को रोकने हेतु विशेष सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है प् मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 13.07.2025 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनवा और पुलिस चौकी खुनवा की संयुक्त विशेष नाका दल द्वारा तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे 15 बोरी यूरिया, 04 बोरी सुपर फास्पेट खाद और 01 ऑटो के जब्त किया। एसएसबी ने अपने अभियान में यह भी बताया कि सूचना थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप से खाद की तस्करी होने वाली है, सूचना प्राप्त होते ही 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनवा और पुलिस चौकी खुनवा की एक संयुक्त नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुए और सीमा स्तम्भ संख्या 556 के समीप पहुचकर देखा कि एक ऑटो बड़ी तेजी से नेपाल की और आ रहा है संदेह के आधार पर नाका दल द्वारा उसको रुकने का इशारा किया गया तो ऑटो चालक ऑटो से कूदकर नेपाल की ओर भागने लगा संयुक्त नाका दल द्वारा उसका पीछा किया गया पर नेपाल सीमा नजदीक होने के कारण वह नेपाल में भाग गया प् नाका दल द्वारा ऑटो को चेक किया गया तो 15 बोरी यूरिया, 04 बोरी सुपर फास्पेट खाद और 01 ऑटो बरामद हुआ प् तत्पश्चात संयुक्त नाका दल द्वारा बरामद कुल 15 बोरी यूरिया, 04 बोरी सुपर फास्पेट खाद और 01 ऑटो को जब्त कर उचित कागजी कार्यवाही के उपरांत पुलिस चौकी खुनवा को सुपुर्द कर दिया गया प्




