गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र

सोनभद्र : समापन समारोह में मिश्री पहुँचे सांसद

दैनिक बुद्ध का संदेश,हिन्दी समाचार-पत्र

सोनभद्र :  नवसृजित ब्लॉक कोन ग्राम पंचायत मिश्री में एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत क्षेत्र के 150 कालीन बुनकरों का प्रशिक्षण चल रहा था इस योजना में बुनकरों को 5 दिन का थ्योरी क्लास और 5 दिन का गांव में कालीन के लूम पर प्रशिक्षण करवाया गया जिनमें कालीन बुनकरों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन का व्यवस्था भी रखा गया था यह उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना में से एक योजना है जिसमें लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें कालीन से संबंधित टूल किट और प्रमाण पत्र दिया जाता है
जिससे वह प्रशिक्षित होकर अच्छे से अपना काम कर सके और आगे चलकर अपना रोजगार बढ़ा सकें  प्रशिक्षण दिनांक 19 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2022 तक चला था इसका समापन समारोह और सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम  सांसद पकौड़ी लाल कोल  के कर कमलों से करवाया गया सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही इस क्षेत्र में कालीन से संबंधित कामों को तेजी दिलाने का प्रयास करेंगे ताकि लोगों को अपने घर क्षेत्र को छोड़कर अन्य जगहों पर कालीन का काम करने ना जाना पड़े वह घर पर ही रह कर अपना रोजी रोजगार को आगे बढ़ाएं इस मौके पर मुख्य अतिथि  सांसद पकौड़ी लाल कोल  जिला उद्योग कार्यालय के जिला उपायुक्त  पी गौतम  यूपीको के एमआईएस आरडी सिंह उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के एमआईएस निशांत ओझा  कोन थानाध्यक्ष   रामनरायन पासी  ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीलेश राम इनके साथ साथ इस प्रशिक्षण  कार्यक्रम को कराने में सहयोग करने वाले पंकज कमल कुशवाहा नागवंत  भारती राजन  जायसवाल शमसुल हक अनिरुद्ध विश्कर्मा  जिला उद्योग कार्यालय के तमाम कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!