गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाल दिवस पर याद किये गये प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में शुक्रवार को बाल दिवस पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को शिक्षकों व बच्चों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ग्राम प्रधान शौक़ी लाल के साथ शिक्षकों व बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन के बारे में चर्चा किया। विद्यालय के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, मनमोहन, पवन कुमार, राकेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, राकेश कुमार राज, रेनू मद्धेशिया सहित विद्यालय के भारी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!