नव निर्मित 50 शैय्या वाले चिकित्सालय का विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने किया फीता काट कर उद्घाटन और पट्टिका का हुआ लोकार्पण
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। काफी दिनों से उद्घाटन की राह जोट रहे पयागपुर क्षेत्र वासियों को सीएचसी पयागपुर परिसर में 3 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 50 शैय्या वाले चिकित्सालय का विधायक सुभाष त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन और पट्टिका का भी लोकार्पण किया। कुल मिलाकर अब पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 100 शैय्या वाला चिकित्सालय बन गया। इस सौ शैय्या वाले चिकित्सालय में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं नगर पंचायत पयागपुर एवं पयागपुर के समस्त ग्रामीण अंचलों को प्राप्त होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर धीरेंद्र त्रिपाठी ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र सप्रेम भेंट किया। बारी-बारी से सभी लोगों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंट किया गया। कुष्ठ रोगियों को भी एमसीआर शूज किट, लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम अनुपम शुक्ल ने किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि दीपावली तक सीएचसी पयागपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सभी क्षेत्र वासियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। डीपीएम सरजू खान ने संचालित अभियान के प्रति आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि 50 शैय्या वाले चिकित्सालय का लोकार्पण एवं उद्घाटन आज किया गया , जिससे अब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छे स्तर पर मिलेंगी। 35 शैय्या वाले होम्योपैथी आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सालय का भूमि पूजन भी जल्द ही होगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने सभी का कार्यक्रम में अभिवादन किया। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने चल रहे स्वास्थ्य शिविर के विभिन्न स्टालों का जायजा भी लिया। लाभार्थियों से मिल रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त किया एवं साथ ही रक्तदान शिविर में 1 दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले में रेडक्रास संस्था के सदस्य सीएचओ राजनाथ सिंह,अनुराग सिंह छवि शर्मा, राहुल मित्तल , किशन केडिया, मंगल चंद्र , कृष्ण चंद्र शुक्ल आदि ने रक्तदान किया। सीएचओ राजनाथ सिंह ने 15वीं बार रक्तदान कर एक इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में निशंक त्रिपाठी , उमाशंकर तिवारी ,आनंद पाण्डेय, प्रदीप त्रिपाठी , मुकेश शर्मा ,जागेश मिश्रा ,जगदेव पाण्डेय ,रोहित मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, अनिल राठौर, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।





