गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वार्षिकोत्सव में उच्च अंक पाने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

डुमरियागंज। क्षेत्र के मिश्रौलिया प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रवेश उत्सव एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मोहित कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व नये नामांकन कराने पर जोर दिया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विद्या, शिवानी, रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक गुलाम हुसैन व प्रधान प्रतिनिधि शमशाद अहमद ने बीईओ को अंगवस्त्र व डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विनोद व जसवंत ने विदाई गीत गाया, शिवानी,रिया, ब्यूटी,वैष्णवी ने छलत हमार गगरियां ऐ कान्हा, मुरली दे दो राधा नाचेगी का नृत्य देखकर लोग हर्षित हो उठे। कक्षा 5 का छात्र हम हैं गरीब हमको रोटी कौन खिलाएगा नाट्य प्रस्तुति किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन की व्यवस्था बेहतर करने में तत्पर है। सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के साथ नये बच्चों का नामांकन कराए और आस पास के लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य करे। वार्षिक परीक्षा में उच्च अंक वाले कक्षा 1 हार्दिक 88.66 प्रतिशत,कक्षा 2 सावंत 89, कक्षा 3 कुलदीप 87.62, कक्षा 4 रिया 87,कक्षा 5 में जसवंत 87 के साथ अभिभावकों को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गुंजन यादव,इफ्फत फातिमा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, शम्भू यादव, सुमित्रा , सुनिता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!