उपनिदेशक पंचायत बस्ती मण्डल ने एडीओ पंचायत व सचिवों के साथ किया समीक्षा बैठक

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के तहत बढ़नी विकास खण्ड का कार्य प्रदर्शन चिन्ताजनक व साफ-सफाई के मामले में पीछे है। यह खुलासा मंगलवार को विकास खण्ड बढ़नी पंचायत कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान हुआ है। बैठक की अध्यक्षता बस्ती मण्डल बस्ती के उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने की, जिसमें सिद्धार्थनगर के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) नित्यानन्द प्रजापति भी मौजूद रहें। उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव ने बताया कि सर्वेक्षण में बढ़नी ब्लॉक की स्थिति सन्तोषजनक नहीं है। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत आवन्टित धनराशि के कम खर्च प्रतिशत पर भी गम्भीर चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान जिला सलाहकार इजहार अहमद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सहायक विकास अधिकारी रामविलास, समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी भी उपस्थित थे।अधिकारियों ने सभी को स्वच्छता लक्ष्यों को प्राप्त करने और वित्तीय आवन्टन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।



