पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के एक आरोपी किया को गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह के द्वारा रविवार को मु0आ0सं0 11/2025 धारा 65(2) बी0एन0एस0 व 5ड/6 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पुर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त नीतिश पुत्र नरेश निवासी बलवापार थाना नूरसराय जनपद नालंदा बिहार हाल पता अमान ब्रिक फील्ड निवियहवा भट्ठा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल जयसिंह चौरसिया, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र निषाद मौजूद रहें।




