आंगनबाड़ी सेक्टर की बैठक आयोजित

डुमरियागंज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित सेक्टर महुवारा हल्लौर की बैठक बेवा चौराहा स्थित पंचायत भवन में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्भय सिंह द्वारा की गई। उनके द्वारा सभी कार्यकत्रियों को पोषण ट्रैकर पर फीडिंग पर करते हुए टीकाकरण दिवस पर सत्य प्रतिशत उपस्थिति अपने सामानों के साथ रहने का निर्देश दिया गया, वहीं बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर द्वारा पिछले दिनों की टीकाकरण सत्रों का फीडबैक देते हुए सभी से निवेदन किया गया है कि सैम मैम बच्चों, गर्भवती एवं टीकाकरण रजिस्टर सभी आंगनबाड़ी अपना पूर्ण करें, यदि क्षेत्र में कहीं होंठ कटा हुआ बच्चा क्लब फुट वाला बच्चा दिल में छेद आदि पैदा हुआ हो तो उसकी सूचना तुरंत दें जिससे उसका फ्री में इलाज एवं ऑपरेशन कराया जा सके। साथ ही किसानों के बीच प्रचार प्रसार करने का निवेदन किया गया कि वह जल्द जल्द फॉर्मल रजिस्ट्री करा लें। बैठक में मुख्य सेविका विमला पांडे ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पूजा सिंह, माला देवी, रूबी, उषा देवी, अन्नू गौतम,लक्ष्मी, मंजू आदि मौजूद रही।




