गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

झूठे आरोप लगाकर वीडियो वायरल करके और मारपीट को लेकर पीड़ित ने लोगों को कराया अवगत

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र उसका बाजार की पीड़ित ने झूठे आरोप लगाकर वीडियो वायरल करके और मार-पीट करने के सम्बन्ध में लोगों को अवगत कराया। आपको बता दें कि पीड़ित कन्हैया पुत्र बेचनराम निवासी ग्राम गंगाधरपुर ने बताया कि दिनांक 26 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को हमारे घर के बगल का पड़ोसी रास्ते में सीढ़ी बना रहा था, जिसका हम लोगों ने विरोध किया। विरोध करने पर मेरा पड़ोसी बिना किसी वजह के हमारे साथ झगड़ा और मार-पीट शुरू कर दी और मुझे थप्पड़ मार दिया। वहीं बचाव करने आये मेरे पिता को भी उसने थप्पड़ मारा और उक्त झगड़े में मेरे चाचा के पुत्र नकुल प्रजापति जो बचाव के लिए आया था, उसके सिर पर प्रहार कर दिया। मार-पीट में नकुल प्रजापति जिसका सिर फट गया था उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पड़ोसी लोग हम लोगों का वीडियो बनाकर विभिन्न ग्रुप में वायरल कर दिया, जो की हम लोगों ने अपने बचाव के लिए किया था। यह अधूरा वीडियो है, जिसमें जब वो लोग मार-पीट कर रहे थे, वह विडियो का हिस्सा काट दिया गया है। चूंकि इन लोगों की प्लांनिंग थी कि प्रधान और उनके परिवार को बदनाम किया जायें और हम पर झूठा इल्जाम लगा रहे हैं कि हमने मारपीट की है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा उन लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिससे हमारी बदनामी हो रही है और लोग हमारे बारें में गलत बातें फैला रहे हैं। हमारी तरफ से किसी तरह की मार-पीट की शुरुआत नही हुई थी। सच्चाई यह है कि झगड़ा और वीडियो वायरल करने की शुरुआत दूसरी पार्टी ने की है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जायें, क्योंकि यहां उसका बाजार पुलिस सिर्फ उन लोगों का पक्ष देख रहीं है क्योंकि वो लोग प्लानिंग करके हमलोगों का वीडियो बनाये है। और जिन लोगों ने मार-पीट की व झूठे आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया है, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!